सेलाकुई में स्कूल से घर लौट रहे छात्रों को कार ने मारी टक्कर, 10 घायल

देहरादून: उत्तराखंड में तेज रफ्तार कार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी। रोड एक्सीडेंट के बाद मदद के लिए चीख-पुकार निकलने लगी।
बुधवार दोपहर को सेलाकुई का निगम रोड पर एक कर चालक ने स्कूल से घर जा रहे छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे 10 छात्र घायल हो गए। इनमें से आठ को ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती किया गया है। रोड एक्सीडेंट में दो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी के इंटर कॉलेज सेलाकुई के छात्र घर जा रहे थे। इसी दौरान निगम रोड पर बाला सुंदरी मंदिर के पास कार चालक ने पैदल चल रहे स्कूली बच्चों को टक्कर मार दी।
जिससे बाद वह घबरा गया और कार को तेज गति से चलाते हुए आगे बढ़ गया। इसके बाद उसने सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मारी और फिर पैदल ओर सड़क पर चल रहे स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी।
टक्कर मारकर वह आगी खड़ी कार को टक्कर मारकर रुक गई। हादसे में दस स्कूली बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। आठ को ग्राफिक एरा। एक को सुभारती और एक को सहसपुर में भर्ती कराया गया है।
कार चालक मानसिक रोग अस्पताल सेलाकुई का कर्मचारी बताया जा रहा है। लोगों के मुताबिक वह शराब के नशे में था। हादसे के विधायक सहदेव पुंडीर ने ग्राफिक अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। घायलों में
श्रीपुत्री रोशल लाल, उम्र 14 वर्ष, आयूष पुत्र महेश कोठारी, उम्र 14 वर्ष, नैना पुत्री ज्ञान प्रकाश, उम्र 15 वर्ष, आयूष ढंढरियाल पुत्र विनय ढंटरियाल, उम्र 14 वर्ष, शिक्षा पुत्री अर्जुन, उम्र 15 वर्ष, अंकित कुमार पुत्र होशियार चंद्र, उम्र 17 वर्ष, सोनिया पुत्री अमर सिंह रावत, उम्र 8 वर्ष, अनुष्का रावत पुत्री अमर सिंह रावत, उम्र 16 वर्ष शामिल हैं।