सुमित अध्यक्ष और सपना निर्विरोध सचिव निर्वाचित
ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग छात्र संघ परिणाम घोषित

देवप्रयाग: वर्तमान शैक्षिक सत्र के छात्र संघ निर्वाचन हेतु छात्र संघ परिणाम घोषित किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुहम्मद इलयास ने बताया कि छात्र संघ कार्यकारिणी के सभी 06 पदों पर केवल 01-01 नामांकन होने से अध्यक्ष पद के लिए सुमित सिंह, उपाध्यक्ष हेतु संतोषी बिष्ट, सचिव हेतु सपना, सह सचिव हेतु संतोषी रौथाण, कोषाध्यक्ष हेतु महक एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतु आर्यन दीप निर्विरोध निर्वाचित किए गये।
इसके अतिरिक्त अमिता, हिमांशी रावत, कंचन, कोमल, अंजली, आंचल, कार्यकारणी के सदस्य मनोनीत किए गये। समस्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण प्राचार्य अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में अपराह्न 02 बजे के बाद सम्पन्न हुआ। इस दौरान समिति के सदस्य डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. सोनिया, डॉ. आदिल कुरैशी, दीपक चौहान, नरेन्द्र बकराडी, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।