
जयपुर: चूरू के गांव खांसोली में हुई एक शादी काफी चर्चा में है। यहां दूल्हा हेलिकॉप्टर से दुल्हन को लेकर पहुंचा और महज एक रुपए और नारियल में शादी की। यह शादी गांव के आईपीएस देवेंद्र रूयल और आईएएस अपराजिता की है। गांव खांसोली के दयानंद रूयल के पुत्र देवेंद्र रूयल और भरतपुर के डॉ. अमर सिंह सिनसिनिवार की आईएएस बेटी अपराजिता की शादी 31 जनवरी को सिर्फ एक रुपए और नारियल लेकर की गई है।
चूरू के गांव खांसोली में हुई एक शादी काफी चर्चा में है। यहां दूल्हा हेलिकॉप्टर से दुल्हन को लेकर पहुंचा और महज एक रुपए और नारियल में शादी की। यह शादी गांव के आईपीएस देवेंद्र रूयल और आईएएस अपराजिता की है। गांव खांसोली के दयानंद रूयल के पुत्र देवेंद्र रूयल और भरतपुर के डॉ. अमर सिंह सिनसिनिवार की आईएएस बेटी अपराजिता की शादी 31 जनवरी को सिर्फ एक रुपए और नारियल लेकर की गई है।
दुल्हन लेकर पहुंचे दूल्हे के स्वागत के लिए राजस्थानी लोकगीतों के साथ ढप और चंग का अलग से प्रोग्राम रखा गया था। हेलिकॉप्टर आने के बाद अस्थाई हेली पैड से स्वागत के लिए कारपेट लगाया गया, जिसके दोनों ओर फूलों के गुलदस्ते लगाए गए थे। ग्रामीण महिलाएं राजस्थानी लोक गीत गा रही थी। पूरा गांव दूल्हा-दुल्हन का पल्लक पावड़े बिछाकर इंतजार कर रहे थे। दूल्हा देवेंद्र रूयल आईपीएस और दुल्हन आईएएस अपराजिता उत्तर प्रदेश में पोस्टेड हैं।
शादियों के इस सीजन में आईपीएस देवेंद्र और आईएएस अपराजिता की शादी पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर जहां आईपीएस देवेंद्र यादव के दहेज की जमकर चर्चा हो रही है तो दूसरी दुल्हन की विदाई का अंदाज भी लोगों को खूब भाया। वहीं, नई दुल्हन को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। नई दुल्हन का स्वागत लोकगीतों के साथ ढप और चंग का अलग से कार्यक्रमों से किया गया। दुल्हन अपराजिता के पिता डॉ. अमर सिंह सिनसिनिवार और माता डॉ. नीतन दोनों डॉक्टर हैं, जो भरतपुर में रहते हैं। वहीं, दूल्हे आईपीएस देवेंद्र रूयल के पिता दयानंद रुयल एसडीएम हैं और माता सुमित्रा ग्रहणी हैं।