#uttarakhand newsउत्तराखंडपुरस्कार/सम्मानसाहित्य
साहित्य गौरव पुरस्कार में गड़बड़झाले को लेकर साहित्यकार मुखर, जांच की मांग

देहरादून: उत्तराखंड में साहित्य गौरव पुरस्कार में गड़बड़झाले को लेकर साहित्यकार मुखर हो रहे हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड भाषा संस्थान मुट्ठी भर लोग के इशारों पर चल रहा है।

पुरस्कार चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का सर्वथा अभाव है। कुछ पुरस्कार तो लगता है कि दोस्ती निभाने की गरज से दिए गए हैं, जिससे पुरस्कार की गरिमा भी प्रभावित हुई है।

उनका कहना है कि इस पूरे गड़बड़झाले की जांच होनी चाहिए। हालांकि व्यवस्था से खिन्न कुछ साहित्यकार का कहना है कि वह पुरस्कारों की गंदी राजनीति में नहीं उलझना चाहते हैं।



