उत्तराखंडसाहित्य

समाज के लिए उपयोगी हैं केडी शर्मा की कविताएं 

केडी शर्मा के तीन काव्य संग्रह का विमोचन, राष्ट्रीय कवि संगम के बैनर तले हुआ आयोजन 

देहरादून: राष्ट्रीय कवि संगम के बैनर तले रविवार को वरिष्ठ कवि कृष्ण दत्त शर्मा की तीन काव्य संग्रह इंद्रधनुषी, कृष्णा स्मृति, काव्यामृत का विमोचन हिंदी भवन में हुआ। कवयित्री महिमा श्री, रेखा शर्मा और कविता बिष्ट ने शर्मा की कविताओं का पाठ भी किया, जिसे ‌श्रोताओं ने खूब सराहा।

     मुख्य अतिथि कथावाचक पं. सुभाष जोशी ने शर्मा की रचनाओं को अद्भुत बताया और कहा कि वह बोधगम्य हैं। वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रामविनय सिंह ने कहा कि शर्मा मन से लिखते हैं और उनके भाव सहजता से पाठक समझ लेते हैं। वरिष्ठ कवयित्री डॉली डबराल ने कहा कि शर्मा जी हर विषय पर कविता लिख लेते हैं, जो उनकी खूबी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार असीम शुक्ल ने अपने संबोधन में मध्य काल के कवियों की चर्चा करते हुए शर्मा की कविताओं को समाज के लिए उपयोगी बताया।

    इससे पहले शर्मा ने अपने काव्य संग्रह से तीन कविताएं पढ़ी। इस मौके पर वरिष्ठ कवि जसवीर सिंह हलधर, अंबर खरबंदा, शिवमोहन सिंह, महेश्वरी कनेरी, बसंती मठपाल, पवन शर्मा, सतिंदर शर्मा, संजय प्रधान, दर्द गढ़वाली आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन देश के प्रसिद्ध कवि श्रीकांत श्री ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button