बड़ी सरकार चुनने के लिए दूल्हा-दुल्हन ने भी डाले वोट
प्रथम चरण में 102 लोकसभा सीटों के लिए हो रहा मतदान

देहरादून: उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा। मतदान करने के लिए लोग सुबह से ही लाइनों में लगना शुरू हो गए थे।
नैनीताल जिले के लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान (vote) केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया। जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे जहां दुल्हन ने मतदान (vote) कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई दुल्हन ने बताया कि देर रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है। लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है।
दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि दैलिया गाँव से पली पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है और देर रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए आज अपना मतदान किया। उन्होंने प्रदेश वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाता अपना मतदान अवश्य करे।
वही देश के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए आज मतदान शुरू हो चुका है, मतदाताओं की कतार सुबह से ही देहरादून में मतदान केंद्रों देखी जा सकती हैं। इसमें सबसे अधिक लाइन में बुजुर्गों की भागीदारी देखने को मिली।