
खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच खटीमा द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ कर जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास से जुड़ी घोषणाएं भी की।
उत्तरायणी पर्व का अध्यात्म के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी है। यह पावन पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन दर्शन का भी उत्सव है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत न केवल विकास के नए शिखर छू रहा है, बल्कि सनातन संस्कृति के गौरव को भी विश्व में पुनः स्थापित कर रहा है। हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। और ये लक्ष्य कोई नारा नहीं, बल्कि हमारा “विकल्प रहित संकल्प” है।
इस अवसर पर मेयर दीपक बाली, विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश चंद्र जोशी उपस्थित रहे।



