#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरमनोरंजन

गढ़वाली फिल्म ‘निखण्या जोग’ फिल्म का पहला ही शो हाउसफुल

- देहरादून और दिल्ली में एक साथ हुई रिलीज, पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने भी देखी फिल्म

देहरादून: गायत्री आर्ट्स के बैनर तले बनी गढ़वाली फीचर फिल्म ‘निखण्या जोग’ शुक्रवार को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल और दिल्ली के इंदिरापुरम जयपुरिया मॉल में सुबह 11:00 बजे रिलीज हुई।

मुनेंद्र सकलानी निर्मित और देबू रावत निर्देशित इस फिल्म का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने किया। पहले ही शो में दर्शकों की खूब भीड़ उमड़ी।

पहाड़ के नवयुवक के जीवन के उतार-चढ़ाव और संघर्ष पर आधारित कहानी पर बनी इस फिल्म की कोश्यारी ने खासी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मकारों के लिए अपार संभावनाएं हैं।

फिल्म की रिलीज के अवसर पर फिल्म निर्माता मुनेंद्र सकलानी, आशा सकलानी, फिल्म के हीरो मोहित घिल्डियाल, मानसी शर्मा, प्राची पंवार के अलावा फिल्म निर्माता-निर्देशक सुनील बडोनी, परिणीती बडोनी, रेखा धस्माना, वरिष्ठ साहित्यकार सोमवारी लाल उनियाल, शिव मोहन सिंह, अतुल शर्मा, सोमेश्वर पांडे, कल्पना बहुगुणा, भुवन प्रकाश बडोनी, धनेश्वरी बडोनी, सुमति बडोनी, जयकृष्ण सकलानी, सत्यानंद बडोनी, संकेत बडोनी, दर्द गढ़वाली आदि मौजूद थे।

——————
पहाड़ी युवक के संघर्षों की कहानी है निखण्या जोग
देहरादून: पहाड़ के एक युवक के संघर्ष, सफलता और फिर एकाएक हुए पतन की कहानी के ताने-बाने पर बनी गढ़वाली फिल्म ‘निखण्या जोग’ को उत्तराखंड के सुदूर पहाड़ी गांव से लेकर देहरादून, दिल्ली और मुंबई तक फिल्माया गया है।

फिल्म के गीतकार हैं सत्येंद्र फरिंडिया, संगीतकार अमित वी कपूर, डी ओ पी मनोज सती, सिनेमेटोग्राफर नागेंद्र प्रसाद, मेकअप आर्टिस्ट विकेश बाबू, क्रिएटिव डायरेक्टर मनोज चौहान, सह निर्देशक विजय भारती कहानीकार व कार्यकारी निर्माता डॉक्टर एम आर सकलानी, निर्मात्री आशा सकलानी हैं। फिल्म में मोहित घिल्डियाल, प्राची पंवार, मानसी शर्मा, पूनम नैथानी, संजय बडोनी, रवि ममगाईं, पूनम नैथानी आदि कलाकारों ने भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button