#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

भारत-अमेरिकी समझौते से हर वर्ग को होगा लाभ: धामी 

हरिद्वार में मुख्यमंत्री समेत कई वीआईपी ने संत सम्मेलन में की शिरकत 

हरिद्वार: भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापारिक समझौते को लेकर जहां एक और संत उत्साहित हैं तो वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया है। सीएम धामी ने कहा इससे न केवल किसानों बल्कि हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ होगा। उन्होंने उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि ट्रंप और मोदी की वार्ता के बाद टैरिफ 50 प्रतिशत से घटकर 18 पर आ गया है, जिसका आने वाले दिनों में फायदा होगा। योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा अमेरिका ने जो टैरिफ कम किया है वो कोई उपहार नहीं है बल्कि भारत की ताकत है।

योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा पूरी दुनिया को भारत की ताकत को स्वीकार करना ही पड़ेगा। आज भारत के पास आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक ताकत भी है। भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, इसलिए भारत की नीतियां और नियत विश्व के कल्याण के लिए हैं. इससे न सिर्फ भारत बल्कि अमेरिका और पूरी दुनिया को भी लाभ मिलेगा।

संत सम्मेलन में शामिल हुए कई वीआईपी: भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के गुरुदेव समाधि मंदिर में उनकी मूर्ति स्थापना समारोह का आज दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन आध्यात्मिक और राजनीतिक जगत की कई जानी मानी हस्तियों ने प्रतिभाग किया. इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित जम्मू के उपराज्यपाल और बिहार के राज्यपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सत्यमित्रानंद गिरी के जीवन से सभी को सीखने की जरूरत है। आने वाली पीढ़ी उनके किए गए प्रयासों और उनके आध्यात्मिक सनातन के कार्यों को लेकर युवा भविष्य में प्रेरणा लेते रहेगी। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा ब्रह्मलीन सत्यमित्रानंद गिरी के सनातन के कार्यों को लेकर वह हमेशा याद किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एवं भारत माता मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव, निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह, योगगुरु बाबा रामदेव, कल्कि पीठाधीश्वर स्वामी प्रमोद कृष्णम, स्वामी नारायण गिरी, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, हरिचेतनानंद गिरी और महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी समेत कई अतिथि शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button