महराजगंज: भारतीय सेना ने नेपाल-भारत सीमा पर स्थित सोनौली में नेपाली सेना को 50 सैन्य ट्रक सौंपे हैं। यह हस्तांतरण रविवार दोपहर को किया गया। ये वाहन भारत और नेपाल के बीच सद्भावना और निरंतर मैत्री के प्रतीक के रूप में दिए गए हैं। इनमें 20 नग 7.5 टन एएलएस ट्रक और 30 नग 2.5 टन ट्रक शामिल हैं। भारतीय सेना की ओर से कर्नल जपेंद्र पाल सिंह और मेजर अर्जुन चौहान उपस्थित थे। नेपाली सेना का प्रतिनिधित्व लेफ्टिनेंट कर्नल हरी प्रसाद भट्टराई ने किया। इस दौरान पुलिस और एसएसबी के अधिकारी भी मौजूद रहे। असिस्टेंट कमांडेंट सी विवेक और निरीक्षक कुमार सिंह सहित अन्य जवानों ने दोनों देशों की सशस्त्र सेनाओं के बीच वाहनों का सुचारु हस्तांतरण सुनिश्चित किया। हस्तांतरण के बाद, नेपाली सेना के अधिकारी इन सैन्य वाहनों को अपनी अभिरक्षा में लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
Back to top button