#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

कवि गोष्ठी में देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं की धूम 

बरेली: शुभम साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की अध्यक्ष कवयित्री सत्यवती सिंह सत्या ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कवि गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में कहानीकार निरुपमा अग्रवाल के निवास प्रभात नगर में आयोजित किया। कवि गोष्ठी में देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं की धूम रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे फौजी कवि नित्यानंद बाजपेई उपमन्यु (हरदोई) तथा विशिष्ट अतिथि रहे वरिष्ठ शायर सरवत परवेज़। कार्यक्रम का संचालन कवि रामकुमार कोली ने किया।
गणतंत्र दिवस को देखते हुए इस अवसर पर फौजी कवि नित्यानंद बाजपेई उपमन्यु हरदोई (भरखनी) को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शायर विनय साग़र जायसवाल ने अपना ग़ज़ल संग्रह पयामे – ज़ीस्त नित्यानंद बाजपेई उपमन्यु को भेंट किया।
कार्यक्रम में दीपक मुखर्जी,अवजीत सिंह कवि, निरुपमा अग्रवाल, सुचित्रा डे, सत्यवती सिंह सत्या, हरिकांत मिश्रा चातक, राजकुमार कोली, राजकुमार अग्रवाल, सरवत परवेज़, नित्यानंद बाजपेई उपमन्यु तथा शायर विनय साग़र जायसवाल आदि ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं सुनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button