माथुर सभा के दीपावली मिलन में गीत-संगीत की धूम

देहरादून: माथुर सभा का दीपावली बिरादरी मिलन कार्यक्रम में गीत-संगीत की धूम रही। यमुना कॉलोनी के ऑफिसर क्लब में हुए कार्यक्रम का आरंभ चित्रगुप्त जी की आरती से हुआ, जिसमें सभा के पैट्रन एके माथुर तथा अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप जलाकर वंदना की गई। तत्पश्चात गणेश वंदना हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रेसिडेंट हृदेश ने की, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव अनिता माथुर द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न नृत्य, गीतों, रामायण से संबंधित नाटिका – सीता हरण, समूह गान, युगल गान और युगल नृत्य आदि कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। विशेष रूप से नाटिका ‘सीता हरण ‘को सभी ने सराहा। मनोज के माउथ ऑर्गन बजाने की सब ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकार रहे मंजूलिका, कृष्ण कुमार, श्यामला, झरना माथुर, मनोज, अमित, नूतन, हिर्देश, हर्ष, सीमा, मनिका, विष्णु, आरके नीरजा, अविनाश, अनिता, सुरभि, राजीव सहाय, अंशु सहाय, तूलिका, आशीष, ममता, शिप्रा, सर्वेश, मैहर ने भाग लिया। छोटे बच्चों के भी गाने और नृत्यों ने सब का मन मोह लिया। तनुषा, आरव, आध्या और इशिका ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात सभा की साल भर की उपलब्धियां सभा के प्रेसिडेंट हृदेश द्वारा बताई गई। सभा के सचिव आरके द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। पैटर्न एके माथुर द्वारा उत्साह वर्धन के लिए सभी कलाकारों को पुरस्कार दिए गए ।



