श्रीराम मंदिर में इस मूर्ति की होगी स्थापना

नई दिल्ली: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में स्थापना के लिए भगवान राम की मूर्ति का चयन कर लिया गया है। भगवान राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की इन मूर्ति का निर्माण कर्नाटक के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज अरुण ने किया है। 22 जनवरी को भगवान राम की इस श्यामवर्णी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नव निर्मित मंदिर में की जानी है।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मूर्तिकार की फोटो के साथ रामलला की मूर्ति साझा की। केंद्रीय मंत्री जोशी स्वयं भी कर्नाटक से आते हैं। उन्होंने लिखा, ‘जहां राम हैं, वहां हनुमान हैं। आगे लिखा गया कि ‘अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन फाइनल हो गया है. हमारे देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार, हमारे गौरव योगीराज_अरुण जी की बनाई गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी। यह राम हनुमान के अटूट रिश्ते का एक और उदाहरण है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हनुमान की भूमि कर्नाटक से रामलला के लिए यह एक महत्वपूर्ण सेवा है।’