उत्तराखंडराजनीतिशासन-प्रशासन

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शुरू

देहरादून: सोमवार से उत्तराखंड विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि आज पूरा सदन दुखी है। कई साथियों को हमने खोया है। पूर्व सदस्यों सरवत करीम, मोहन सिंह रावत, पूरण सिंह, कृष्ण सिंह, नरेंद्र सिंह और धनी राम को श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि विधायक सरवत करीम जी का असमय चले जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है। वह एक भाई की तरह व्यवहार करते थे। जब मैं विधानसभा सदस्य नहीं था, तब वो रात को मिलते थे। हम साथ में टहलते थे। उनकी शेरो शायरी सुनते थे। एक सूरज था तारों के घराने से उठा, आंख हैरान है क्या शख्स जमाने से उठा।

 वही इस मौके पर  सत्र के पहले दिन पूरा सदन भावुक हो गया। साथ ही  पक्ष-विपक्ष के नेताओं में अपनों को खोने का गम दिखाई दिया।  वहीं इस सदन में उनकी कमी खली तो उनके साथ बिताए समय को सभी ने साझा किया। इस दौरान सीएम धामी खासतौर पर  सदन में भावुक नजर आए। उन्होंने पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने एक-एक कर उनकी खासियत बताई। आज वो भले हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपने क्षेत्र में जो काम किये हैं, हम सब उनको आगे बढ़ाएंगे।

वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री शपुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्या, प्रदेश महामंत्री संगठन, भाजपा अजेय कुमार एवं विधायकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button