#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

उत्तराखंड का रजत जयंती उत्सव शुरू, रेशमा शाह की धमाकेदार प्रस्तुति 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में बसता है उत्तराखंड 

शदेहरादून: उत्तराखंड का रजत जयंती समारोह एक नवंबर से विधिवत शुरू हो गया। हिमालयन सांस्कृतिक कला केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कृति विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में 10 नवंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान जौनसार की लोकप्रिय गायिका रेशमा शाह ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर आक्रोश भी जताया। अल्मोड़ा की छोलिया नृत्य की टोली ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

इससे पहले, मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड रजत जयंती के मौके पर राज्‍य को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा पूरे राज्य में रजतोत्सव को समारोह के रूप में मनाया जायेगा। अटल जी के अथक प्रयासों से राज्य की स्थापना हुई। 25 सालों में अनेक प्रकार के अनुभव राज्य को मिले हैं। गंतव्य की यात्रा में राज्य का हर नागरिक सहभागी बने। विकसित भारत का संकल्प मोदी जी ने रखा है। 2050 में स्वर्ण जयन्ती वर्ष मनाया जायेगा। तब तक कैसे विकास की यात्रा को पूरा करना है। उसका रोडमैप तैयार किया गया है। जिनके संघर्ष से राज्य बना ऐसे सभी बलिदानियों को नमन करता हूं। यह 25 सालों की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए विशेष सत्र आयोजित करने जा रहे हैं। इसमें तीन नवम्बर को राष्ट्रपति का भी सम्बोधन मिलने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button