उत्तराखंडस्थानीय निकाय चुनाव

निकाय चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को, पोलिंग पार्टियां रवाना

देहरादून : उत्तराखंड में नगर निकाय के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। इस बीच, मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका डोईवाला, नगर पालिका मसूरी, नगर पंचायत हर्बटपुर, नगर पालिका विकासनगर, व नगर पंचायत सेलाकुई के लिए दिव्यांगजनों की आवागमन सुविधा हेतु वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम देहरादून के लिए वाहन कल रवाना होंगे।

नगर निकाय चुनाव में जनपद देहरादून में दिव्यांग मतदाताओं को सुगमता से मतदान कराए जाने हेतु जनपद के नगर निगम/ नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्रों में दिव्यांगजनों को मतदान में सहायता हेतु 23 वाहन अधिकृत किये गये है, जिनमें दिव्यांगजनों की सहायता हेतु व्हील चेयर व कार्मिक तैनात किये गये है जो कन्ट्रोल रूम से, आर.ओ./ए.आर.ओ., बी.एल.ओ. एवं अन्य से सूचना प्राप्त होने पर दिव्यांगजनों को मोबाईल वेन के माध्यम से सहायता उपलब्ध करायेगें। नगर निकाय चुनाव 2025 नगरपालिका परिषद डोईवाला की समस्त 59 पोलिंग पार्टी पुलिस सुरक्षा में अपने गंतव्य को वितरण केंद्र से रवाना हो गयी है वितरण के अंतिम सत्र में राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा भी उक्त वितरण केंद्र का निरीक्षण भी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button