
देहरादून: एफआरआई में कार्यरत एक कर्मचारी ने शराब पीने से रोकने पर अपनी की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से दून अस्पताल ले आया। महिला के मायके वालों ने आरोपित पति पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
सुधा के मायके वालों ने पति दीपक पर दहेज का आरोप लगाया है। आरोप है कि दीपक दहेज में कार लाने का दबाव बना रहा था। जबकि, शादी के वक्त सुधा के परिजनों ने उसे दहेज में 20 लाख रुपये नकद दिए थे। अब उसकी मांग बढ़ती जा रही थी। इस पर 22 जून को उसने इटावा में सुधा से मारपीट भी की थी।
दोनों एफआरआई परिसर में ही रह रहे थे। 27 जनवरी को दीपक घर में शराब पीकर आया। सुधा ने टोका तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसे उसने आत्महत्या का रंग देना चाहा और सुधा को दून अस्पताल ले गया।
इंस्पेक्टर कैंट गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि सुधा के परिजनों की शिकायत पर अब दीपक, उसके पिता गिरदाबल, मां मिथलेश, भाई उदय और अक्षय के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।