उत्तराखंडवन्यजीव हमला

तेंदुए से भिड़ गई महिला, बची जान

अल्मोड़ा की है घटना

अल्मोड़ा : ताकुला के पोखरी गांव में घर से सिर्फ 100 मीटर दूर गाय चरा रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दो मिनट तक तेंदुए के साथ चले संघर्ष के बाद महिला ने अपनी जान बचाई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

गुरुवार को पोखरी गांव की भागुली देवी (48) पत्नी राजेंद्र सिंह सुबह के समय गाय के साथ घर से 100 मीटर दूर पहुंची थी। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के बीच दो मिनट तक चले संघर्ष के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

भीड़ देखकर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ और महिला की जान बच सकी। ग्रामीणों और परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि तेंदुए ने अपने पंजों से महिला के शरीर पर गहरे घाव किए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। दिन-दहाड़े गांव के नजदीक तेंदुए के महिला पर हमले की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button