लोकगायिका डॉ. माधुरी बड़थ्वाल समेत 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार
-गुरुवार को देहरादून में आयोजित होगा कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या करेंगी सम्मानित

देहरादून: गुरुवार को राजधानी देहरादून में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को सम्मानित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हर साल राज्य में 8 अगस्त को मनाया जाने वाले तीलू और आंगनबाड़ी पुरस्कार को लेकर वृद्ध स्तर पर कार्य योजना तैयार की जाती है। इसके दृष्टिगत गुरुवार को देहरादून के हरिद्वार बाईपास पर स्थित संस्कृति विभाग प्रेक्षाग्रह में सभी महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर प्रदेश भर से कई महिलाओं का इसमें चयन हुआ है। यह चयन पारदर्शी पारदर्शिता के साथ किया गया है! मंत्री रेखा आर्य ने सभी चयनित महिलाओं व आंगनवाड़ी बहनों को बहुत-बहुत बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की! साथ ही कहा की इन विजेताओं से अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी।
उन्होंने बताया कि खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा की प्रीति गोस्वामी, हस्तशिल्प के क्षेत्र में चमोली की नर्मदा देवी रावत, साहित्य के क्षेत्र में चंपावत की सोनिया आर्या, खेल क्षेत्र में बागेश्वर की नेहा देवली, गढ़वाली लोक गायन के क्षेत्र में देहरादून की डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल, खेल क्षेत्र में हरिद्वार की संगीता राणा, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल की सुधा पाल, खेल क्षेत्र में पौड़ी की अंकिता ध्यानी, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल, साहसिक कार्य पर रुद्रप्रयाग की विनीता देवी, सामाजिक क्षेत्र में टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल, पैरा बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन पर ऊधमसिंह नगर की मनदीप कौर, सामाजिक क्षेत्र में उत्तरकाशी की गीता गैरोला को सम्मानित किया जाएगा।
इसी तरह आंगनबाड़ी क्षेत्र में अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, चंपावत से सीमा जोशी, मंजू बिष्ट, देहरादून से रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना, हरिद्वार से रश्मी शर्मा, रेशमा, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला व शोभा बौडाई, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जयाभारती देवी, उर्मिला देवी, दमयंती देवी, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी, सरोज द्विवेदी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी, पिंकी, ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी, अंजुरानी चौहान एवं उत्तरकाशी जिले से सोनू और सुषमा को पुरस्कार दिया जाएगा।