सैनिक कल्याण मंत्री ने हवलदार मनीष थापा को दी श्रद्धांजलि
- गणेश जोशी ने सैनिक के परिवार को बंधाया ढ़ांढ़स, हर संभव मदद का भरोसा

देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून के राजपुर रोड कंडोली निवासी 1/5 जीआर (एफएफ) के सैनिक 36 वर्षीय मनीष थापा के निधन पर उनके आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और अपनी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। जोशी ने परिवारजनों को ढांढस भी बंधाया और परिवारजनों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
कंडोली निवासी मनीष थापा 1/5 जीआर (एफएफ) गोरखा राइफल्स में हवलदार थे और वर्तमान में उनकी तैनाती राष्ट्रपति भवन में थी। बुधवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और दिल्ली में उनका निधन हो गया था। गुरुवार को हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सैनिक का भाई अरुण थापा, पत्नी अंजली थापा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल वीरेंद्र भट्ट, सुरेंद्र राणा, अजय कार्की, आशीष थापा सहित कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।



