सर्दियों में भी कर सकते हैं देवभूमि की सैर
उत्तराखंड में हैं कई मनोरम पर्यटन और आध्यात्मिक स्थल

देहरादून: सर्दियों में अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो देवभूमि उत्तराखंड की सैर कर सकते हैं। यहां आपको प्रकृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
देहरादून
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर आप खूबसूरत वन अनुसंधान संस्थान को जरूर घूमें जो सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। इसके अलावा स्थानीय बाजार में सुंदर ऊनी कपड़े, हस्तशिल्प, हथकरघा, जूस, जैम, जेली और कपड़ों की खरीदारी करें. स्थानीय रेस्तरां में स्वादिष्ट गढ़वाली भोजन का स्वाद लेना न तो बिल्कुल न भूलें। गुच्चू पानी, सहस्त्रधारा, लच्छी वाला, साइंस सिटी और बुद्धि पार्क भी यहां घूमने के अच्छी जगह है।
मसूरी
देहरादून से लगभग 38 किमी की दूरी पर स्थित ‘पहाड़ों की रानी’, मसूरी की यात्रा करना बिल्कुल ना भूलें. उत्तराखंड टॉप 10 दर्शनीय प्लेसेस में से एक है। यहां पर केंपटी झरना, रसकिन बॉन्ड की रेजीडेंसी भी घूम सकते हैं। आप ठंड के महीने में बर्फ से ढके पहाड़ों का आनंद ले सकते हैं।
ऋषिकेश
जिन लोगों को अध्यात्म में रूचि है, उन्हें फिर तो ऋषिकेश की सैर जरूर करनी चहिए। यहां पर आपको शाम को गंगा आरती देखकर मन खुश हो जाएगा। इसके अलावा आप बीटल्स आश्रम, लक्ष्मण झूला, राम झूला, स्वर्गाश्रम की भी सैर कर सकते हैं।
हरिद्वार
देहरादून से करीब 45 किलोमीटर दूर हरिद्वार है, जो बहुत मनोरम स्थल है। यहां हरकी पैड़ी, भारत माता मंदिर, शांति कुंज, पतंजलि योगपीठ, दक्षिण काली मंदिर, मंशा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर की सैर की जा सकती है।
नैनीताल
नैनीताल को हम कैसे भूल सकते हैं. राजसी पहाड़ों के बीच घिरा यह शहर झील नगरी के नाम से भी जानी जाती है। उत्तराखंड का ये प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।