चुनावी मोड में भाजपा, कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

देहरादून: शनिवार को उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप बैठक हुई। इस बैठक में दो पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत मौजूद नहीं थे। बैठक में पहली बार ऐसा हुआ जब कोर ग्रुप बैठक बिना प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के संपन्न हुई। बैठक की खास बात यह भी थी कि इसमें हरिद्वार से विधायक कौशिक भी मौजूद थे। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर बैठक में आये थे।
कोर ग्रुप बैठक में शामिल हुये ये नेता
पुष्कर धामी,मुख्यमंत्री
महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष
अजेय, संगठन महामंत्री
त्रिवेंद्र रावत, हरिद्वा सांसद
रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री
अनिल बलूनी,लोकसभा सांसद
अजय टम्टा, लोकसभा सांसद
माला राज्य लक्ष्मी शाह, लोकसभा सांसद
अजय भट्ट, लोकसभा सांसद
नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद
कल्पना सैनी, राज्यसभा सांसद
सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री
धनसिंह रावत, कैबिनेट मंत्री
मदन कौशिक, विधायक, हरिद्वार
7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगी ट्रेनिंग: कोर ग्रुप की बैठक के बाद महेन्द्र भट्ट ने बताया बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, जिसमें केंद्रीय और राज्य सत्र के दर्जनों कार्यक्रम थे। उन्होंने बताया 7 मार्च से 14 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में सभी मंडलों में प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें संगठात्मक विषयों की जानकारी दी जाएगी। चुनावों को लेकर भी उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इन प्रशिक्षण में सांसदों को भेजा जाएगा।
17 फ़रवरी को प्रदेश स्तर के प्रशिक्षण वर्ग की कार्यशाला देहरादून में होगी। उसी दिन मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के सभी प्रांतीय पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष और जिलों के प्रभारी सह प्रभारी के साथ मुख्यमंत्री का संवाद होगा। जिले की विधानसभाओं में ग्राउंड से फीडबैक को तैयार किया जाएगा। उसी आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
मार्च में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी: महेंद्र भट्ट ने बताया 23 मार्च को सरकार के सरकार के 4 साल पूरे होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा इस मौके पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें डेढ़ से दो लाख तक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी या गृहमंत्री अमित शाह को शामिल करने का प्लान किया जाएगा। इस कार्यक्रम की डेट्स को लेकर कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें सब फाइनल किया जाएगा।
इसके अलावा मोर्चा की संयुक्त बैठक और आने वाले चुनावों में मोर्चो की क्या कुछ भूमिका होगी इस पर चर्चा हुई। इसकी बैठक मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। बूथों को जीतने, ख़ास तौर पर जिन बूथों में पीछे हारे हैं उनको मजबूत करने की दिशा में विधायकों को ख़ास तौर पर हिदायत दी गई है। महेंद्र भट्ट ने बताया विधायकों की बैठक भी संगठन स्तर और मुख्यमंत्री लेने वाले हैं, जिसमे इंटरनल सर्वे और फीडबैक पर बात होगी।
पर्यवेक्षक के रूप में आए थे जेपी नड्डा: मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व बंटवारे को लेकर भी महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया निश्चित रूप से आज कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय प्रवेक्षक जेपी नड्डा के सामने ये बाते रखी गई। उन्होंने कहा उनके द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया की जेपी नड्डा ये सब नोट कर लिया है। जल्द ही इसका परिणाम देखने को मिलेगा। वहीं इसके अलावा दायित्वों की सूची आने वाले दिनों में जल्द जारी की जाएगी।
बैठक में दुष्यंत गौतम क्यों नहीं आये: कोर ग्रुप की बैठक पहली बार बिना प्रभारी के आयोजित की हुई। इस पर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा अभी केंद्र में नई टीम बननी बाक़ी है। नई टीम के बाद केंद्रीय नेतृत्व फ़ैसला लेगा कि हमारे प्रदेश में प्रभारी कौन रहेंगे। वहीं दुष्यंत गौतम के सवाल पर उन्होंने कहा आज उन्हें कहीं दूसरे कार्यक्रम में जाना था। उस वजह से वह नहीं आए। वहीं सह प्रभारी रेखा वर्मा पश्चिम बंगाल चुनाव में लगी हुई हैं। इसलिए वे भी नहीं आ पाई, जिसके लिए उन्होंने विशेष अनुमति पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से ली थी।



