#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

चार आईएएस समेत छह अफसरों के विभागों में फेरबदल 

देहरादून: सरकार ने मंगलवार को छह अफसरों के विभागों में फेरबदल कर दिया। इसमें चार आईएएस, एक पीसीएस और एक सचिवालय सेवा के अफसर शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन को सरकार ने अब परियोजना निदेशक यूडीआरपीएएफ की जिम्मेदारी भी सौंप दी है। उनके बाकी सभी विभाग वही रहेंगे। आईएएस सौरभ गहरवार से अपर सचिव आपदा प्रबंधन हटाकर अपर सचिव स्वास्थ्य की जिम्मेदारी दी गई है। बाकी विभाग ज्यों के त्यों रहेंगे। आईएएस झरना कमठान को ग्राम्य विकास के साथ अब अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

आईएएस प्रकाश चंद्र से अपर सचिव समाज कल्याण हटाकर अपर सचिव आपदा प्रबंधन बनाया गया है। वहीं, पीसीएस सुंदरलाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन के साथ समाज कल्याण भी दिया गया है। सचिवालय सेवा के बाध्य प्रतीक्षारत विक्रम सिंह को अपर सचिव समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा शासन ने स्मृता परमार को वर्तमान पदभार के साथ एडीएम देहरादून का अतिरिक्त प्रभार भी साैंपा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button