#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरपर्सनालिटीपुरस्कार/सम्मानप्रेरणादायक/मिसाल
दीपक अरोड़ा ने 50वीं बार रक्तदान करके मनाया 50वां जन्मदिन, हुए सम्मानित
देहरादून: रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए दीपक अरोड़ा को 50वीं बार रक्तदान करने पर ब्लड फ्रेंड्स की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ब्लड फ्रेंड्स के निदेशक सुमित गर्ग जी ने दीपक अरोड़ा को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनके इस मानवीय एवं प्रेरणादायी कार्य के लिए सम्मानित किया।
दीपक अरोड़ा लंबे समय से नियमित रूप से रक्तदान कर ज़रूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। उनका यह योगदान समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने वाला है। 50 बार रक्तदान, वास्तव में किसी की ज़िंदगी बचाने की दिशा में 50 अनमोल क़दम हैं।



