#uttarakhand newsउत्तराखंडराजनीतिक दल
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा
हल्द्वानी: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। गुरुवार के दिन की शुरुआत उन्होंने मां अष्टभुजा मंदिर में दर्शन के साथ की।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नहीं ने मां अष्टभुजा से देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पौड़ी गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी समेत कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे नितिन नवीन ने उत्तराखंड की देवभूमि, संस्कृति और शहीदों की भूमि के रूप में विशेष रूप से सराहना की। नितिन नवीन ने कहा उत्तराखंड की जनता का आशीर्वाद फिर भाजपा को मिलेगा।



