धू-धू कर जला 181 फिट लंबे रावण का पुतला
देहरादून: असत्य पर सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने को लेकर हर साल दशहरा पर्व मनाया जाता है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड समेत राज्य भर में दशहरा पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर पहली बार 181 फिट लंबे रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही 70 फीट ऊंचा कुंभकरण और 70 फिट ऊंचा मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया।
खास बात यह थी कि रावण दहन के लिए रिमोट और सेंसर की व्यवस्था की गई थी, मगर ऐन मौके पर इन्होंने काम नहीं किया, जिसके बाद रावण दहन के लिए अन्य व्यवस्थाओं पर काम किया गया। आखिर में मैन्युअली तरीके से रावण का दहन किया गया।
इसके बाद सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत पर शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा विजयदशमी का यह पर न सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर का मूल हिस्सा है बल्कि हमें मानव जीवन में सत्य और धर्म के मूल्य को बताता है।



