#uttarakhand newsउत्तराखंडऊर्जाशोक/श्रद्धांजलि
ऊर्जा कामगार यूनियन के नेता दीपक बेनीवाल का निधन, शोक की लहर

देहरादून : कामगार यूनियन के कर्मठ नेता दीपक बेनीवाल का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और उनका डायलिसिस चल रहा था। बेनीवाल अपने पीछे पत्नी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बेनीवाल के निधन से ऊर्जा निगम के कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया।
उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विनोद कवि ने कहा कि बेनीवाल निरंतर कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ते रहे। कहा कि उनके निधन से मन अत्यंत व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे। ऊर्जा निगम के कई कर्मचारियों ने बेनीवाल के निधन पर दुख जताया है।



