#uttarakhand newsउत्तराखंडक्राइम

गोल्ज्यू देवता की कसम जो कह रही हूं सच कह रही हूं: रेखा आर्या 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी पप्पू के बीच विवाद गहराया

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पत गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहा विवाद अब आरोप-प्रत्यारोप के दौर तेज हो गया है। पति की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच रेखा आर्या ने गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कहा कि वह सच बोल रही हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब वैवाहिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है और मामला कानूनी मोड़ ले चुका है।

अस्पताल से मीडिया को जारी बयान में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वायरल ऑडियो को पूरी तरह असली है। उसमें किसी तरह की टेंपरिंग नहीं की गई है। कहा कि वह शिकायत वापस नहीं लेंगी। रेखा ने पति पर उत्पीड़न, मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने देहरादून के कैंट थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। इसके बाद गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर मंत्री के आरोपों पर पलटवार किया और उनकी संपत्ति को लेकर सवाल उठाए।

गिरधारी लाल साहू ने मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए करीब 210 करोड़ रुपये की कथित संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच कराने की अपील भी की। हालांकि, संपत्ति को लेकर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पति ने रेखा आर्या की ओर से साझा किए गए कथित ऑडियो पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से तैयार किए जाने का दावा किया।

दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज होने से यह विवाद राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की सच्चाई जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button