#uttarakhand newsउत्तराखंडक्राइम

अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच में तेजी, पूर्व विधायक राठौड़ से पूछताछ 

हरिद्वार: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई ने जांच और तेज कर दी है। शनिवार को सीबीआई की टीम ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पर पहुंचकर उनसे पूछताछ की। इसके बाद टीम सुरेश राठौड़ को हरिद्वार के बीएचईएल स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस ले गई, जहां शाम तक उनसे पूछताछ जारी थी। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब एक दिन पहले शुक्रवार को अंकिता भंडारी के माता पिता ने दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में जांच एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी। अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी थी। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया था।

सुरेश राठौर से पूछताछ को लेकर अभी तक सीबीआई की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर के बीच बातचीत का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद यह मामला पहले भी चर्चा में रहा है। इस ऑडियो को लेकर सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे। सुरेश राठौड़ के खिलाफ देहरादून में भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, एक केस में सुरेश राठौड़ की गिरफ्तारी भी हुई थी।

ऑडियो वायरल होने के बाद सुरेश राठौड़ और उनकी कथित पत्नी का नाम अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़ा था। ऐसे में सीबीआई की पूछताछ को इस प्रकरण से जुड़े घटनाक्रम के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, एजेंसी किन बिंदुओं पर सवाल कर रही है और पूछताछ में क्या जानकारी सामने आई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल, बीएचईएल के शिवालिक गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ जारी थी। अब सीबीआई की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

उधर, सुरेश राठौर के घर सन्नाटा पसरा है. उनके परिजन घर पर हैं। मीडियाकर्मियों ने उनसे सीबीआई के आने की जानकारी ली, तो उन्होंने सीबीआई की सूचना न होने की बात कही है। बताया जा रहा है कि सुरेश राठौड़ से सीबीआई की टीम द्वारा पिछले तीन घंटे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के लिए उन्हें टीम भेल स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस ले गई है। बाहर सीबीआई की टीम की एक गाड़ी खड़ी है। अंदर बंद कमरे में उनसे पूछताछ चल रही है।

गौर हो कि दिसंबर 2025 में सुरेश राठौड़ और उनकी कथित पत्नी उर्मिला सनावर की ऑडियो वायरल होने के बाद सुरेश राठौर के खिलाफ नेहरू कॉलोनी देहरादून, बहादराबाद कोतवाली हरिद्वार, झबरेड़ा थाना हरिद्वार और डालनवाला थाना देहरादून में चार मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें से उन्हें दो मुकदमों में हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी. हालांकि एसआईटी ने हरिद्वार पहुंचकर पूर्व में सुरेश राठौड़ से पूछताछ की थी और गिरफ्तार कर देहरादून ले गई थी। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भी भेजा गया था। इसके बाद उर्मिला भी एसआईटी के सामने पेश हुई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button