#uttarakhand newsउत्तराखंडदुर्घटना

श्रीनगर के डांग में बड़ा हादसा टला, अचानक गिरा बिजली का पोल

सड़क पर भूस्खलन से पुश्ता ढहा, नीचे मकान में काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बचे; बच्चों की आवाजाही वाले स्थान पर खतरा

श्रीनगर गढ़वाल :  शहर के डांग क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां अचानक सड़क किनारे भूस्खलन होने से पुश्ता ढह गया, जिसकी चपेट में आकर बिजली का पोल भी नीचे गिर गया। घटना के दौरान पुश्ते के नीचे स्थित मकान में निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर भी काम कर रहे थे। गनीमत रही कि सभी मजदूर बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अचानक सड़क किनारे की जमीन खिसकने लगी। देखते ही देखते पुश्ता ढह गया और बिजली का पोल भी गिर पड़ा। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस स्थान पर पुश्ता ढहा, उसके ठीक नीचे मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में यदि मलबा मजदूरों के ऊपर गिर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बच्चों के उतरने वाले स्थान पर भी खतरा :
क्षेत्रीय पार्षद जयपाल बिष्ट ने बताया कि गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि इसी स्थान पर बच्चे स्कूल की गाड़ी से उतरते हैं। ऐसे में बिजली का पोल गिरने से बच्चों और राहगीरों की जान पर भी खतरा पैदा हो सकता था। यदि घटना के समय वहां बच्चे या अन्य लोग मौजूद होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना ने क्षेत्र में सड़क किनारे बने पुश्तों की सुरक्षा और बिजली के पोलों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button