#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

खानपुर विधानसभा क्षेत्र में 130 करोड़ की लागत से तटबंध निर्माण की स्वीकृति

खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!

गैरसैंण: मंगलवार को गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र में 130 करोड़ रुपए की लागत से तटबंध निर्माण की स्वीकृति दी। इसके लिए उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत बालावाली पुल से लगभग 8 किलोमीटर तक तटबंधों का निर्माण किया जाएगा। इन तटबंधों के ऊपर सड़क का निर्माण भी होगा।

वर्षों से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे खानपुर क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में बाढ़ की लगभग 80 प्रतिशत समस्या के समाधान की उम्मीद है।

अब हमारा अगला प्रयास सोलानी नदी के तटबंधों की स्वीकृति सुनिश्चित कराना है, जिसके लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं।

उमेश कुमार ने कहा कि खानपुर को बाढ़मुक्त बनाना मेरा संकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए मेरे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button