#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

देहरादून जिले में डिप्टी कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल

अपूर्वा सिंह को सदर से हटाकर डोईवाला तो मुकेश रमोला को मिली सदर की जिम्मेदारी, आईएएस हर्षिता सिंह बनीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में डिप्टी कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अपूर्वा सिंह को सदर से हटाकर डोईवाला भेजा गया है, जबकि मुकेश रमोला को सदर की जिम्मेदारी मिली है। आईएएस हर्षिता सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी बनाई गई हैं। रविंद्र कुमार जुवांठा को चकराता, प्रेमलाल को प्रभारी अधिकारी, अभय प्रताप सिंह को विकासनगर और राजकुमार पांडे को ऋषिकेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देहरादून जिले में डिप्टी कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है‌। जिलाधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी करते हुए विभिन्न अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। जिले में हाल ही में कुछ नए डिप्टी कलेक्टरों की तैनाती हुई थी, जबकि तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के कारण कई अधिकारियों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया था। इसके बाद से ही जिले में खाली हुए पदों और जिम्मेदारियों को लेकर नए आदेश का इंतजार किया जा रहा था।

दरअसल, देहरादून से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी के अलावा डिप्टी कलेक्टर ऋषिकेश, डोईवाला और विकासनगर का भी तबादला दूसरे जिलों में किया गया था। अब इन पदों पर नई तैनाती के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, देहरादून सदर की जिम्मेदारी अब अपूर्वा सिंह से वापस लेते हुए मुकेश रमोला को सौंपी गई है। वहीं अपूर्वा सिंह को डोईवाला का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। आईएएस अधिकारी हर्षिता सिंह को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह देहरादून में न्यायिक कार्य देख रही थीं।

इसी तरह रविंद्र कुमार जुवांठा से देहरादून ओसी (प्रभारी अधिकारी) की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें चकराता भेजा गया है। चकराता में लंबे समय से तैनात प्रेमलाल को अब देहरादून में प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अभय प्रताप सिंह को विकासनगर और राजकुमार पांडे को ऋषिकेश का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

इस फेरबदल के बाद जिले की तहसीलों और उप जिलाधिकारी स्तर पर प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारियों का नया स्वरूप तय हो गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button