उत्तराखंडराजनीतिराजनीतिक दल
कांग्रेस से निष्कासित अग्रवाल दंपती भाजपा में शामिल

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पछवादुन जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल उनके पति पीके अग्रवाल समेत कांग्रेस के सैकड़ों नेता सोमवार को भाजपा में शामिल हों गए।
कांग्रेस ने लक्ष्मी अग्रवाल और उनके पति पीके अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस से निष्कासित कर दिया था।