महिला दिवस पर सड़कों पर उतरी आशाएं, पुलिस ने नोकझोंक

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर आशाओं ने सीएम आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने हाथीबड़कला के पास उन्हें रोक लिय। इस दौरान पुलिस से आशों की नोकझोंक भी हुई।
आशा कार्यकर्ता यूनियन की अध्यक्ष शिवा दूबे ने कहा कि उनकी एकमुश्त मानदेय, उनके भुगतान में हो रही देरी, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त पांच लाख और पेंशन आदि की मांग चल रही है। जिला, शासन एवं सरकार के स्तर पर कोई समाधान नहीं हो रहा है। अब महिला दिवस पर आक्रोश रैली निकाल रहे हैं।
आशा कार्यकर्ताओं का जुलूस राजपुर रोड स्थित सीटू कार्यालय से होते हुए गांधी पार्क, दिला राम चौक और फिर न्यू कैंट रोड पहुंचा, लेकिन हाथीबड़कला में जुलूस को पुलिस ने रोक लिया। इस पर आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों में यूनियन की जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, सुनीता सेमवाल, अनीता भट्ट, नीरू जैन आदि शामिल थीं।