सफाई व्यवस्था के निरीक्षण को सड़क पर उतरे डीएम
32 वाहन कूड़ा उठान को नहीं पहुंचे, डीएम ने लगाया लाखों का जुर्माना

देहरादून : कूड़ा उठान की रियालटी चेक करने जिलाधिकारी सविन बंसल ने कई गार्बेज पॉइंट व वर्कशॉप पर अधिकारियों के साथ तड़के छह बजे छापा मारा। इस दौरान 32 वाहन डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए रवाना नहीं हो पाए थे, जिस पर डीएम काफी नाराज हुए और उन्होंने कंपनी पर लाखों का जुर्माना लगाया।
शुक्रवार तड़के पांच बजे डीएम ने अपर नगर आयुक्त व उप नगर आयुक्त को फ़ोन किया कि आज सुबह की चाय निरीक्षण पॉइंट पर होगी। आनन फानन में दौड़े अधिकारी और सीधे सर्वे चौक पहुंच गए। यहां से सभी अधिकारी सुबह छह बजे गार्बेज प्वाइंट एवं वर्कशॉप पर पंहुचे। कंपनी को कार्य प्रणाली से डीएम बेहद नाराज हुए और लाखों का जुर्माना लगाया। डीएम ने कंपनी को अपने प्रदर्शन में सुधार की समीक्षा का अंतिम अवसर दिया। चेतावनी दी कि यदि काम में सुधार नहीं किया तो सारा काम वापिस लिया जाएगा।
इसके बाद डीएम ने शहर की सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घंटाघर से सर्वे चौक, सहस्त्रधारा रोड, भगत सिंह कॉलोनी, माता मंदिर रोड, कारगी चौक का निरीक्षण कर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं को जांचा। वहीं, जायजा लेने के बाद डीएम कंपनी के काम से नाराज हुए और सही से काम करने के लिए अंतिम अवसर दिया। वहीं, तीनों कंपनियों पर डीएम ने 1 लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का सुबह औचक निरीक्षण किया गया। कंपनी के गार्बेज प्वाइंट और वर्कशॉप में कई खामियां मिली है, जिसके बाद कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया है। अगर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो तीनों कंपनियों से काम वापस लिया जाएगा।
– सविन बंसल, जिलाधिकारी, देहरादून