उत्तराखंड में 3 से 8 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग अब से कुछ मिनट पहले मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार सतर्क रहने की जरूरत है
देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे देश का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 3 से 8 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आज 2 सितंबर को राज्य के कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट दिया: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तराखंड में गुरुवार 3 सितंबर से मंगलवार 8 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। ये बारिश कुछ जगहों पर होगी और इसका बड़ा प्रभाव रहेगा।
8 सितंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी: इसके साथ ही उत्तराखंड मौसम विभाग देहरादून ने भी 8 सितंबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार आज से 8 सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।ज्ञइस दौरान बादल गरजेंगे तो वज्रपात की आशंका भी है।
उत्तराखंड में कई दिन से जारी है बारिश: इधर उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कई दिन से बारिश जारी है। बारिश ने गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में जमकर तबाही मचाई है. बड़ी संख्या में सड़कें बाधित हैं। संबंधित विभाग लगातार बंद सड़कों को खोलने में लगे हैं, लेकिन जैसे ही वो सड़क खोल रहे हैं, तभी फिर से लैंडस्लाइड होता है और उनकी मेहनत पर पानी फिर जा रही है। इसके बावजूद कर्मचारी बंद सड़कों को खोलने में जुटे हुए हैं।
जनहानि का घाव दे रही बारिश: बारिश ने जनहानि के रूप में अनेक घाव भी दिए हैं। कुमाऊं मंडल में प्राकृतिक आपदाओं में 6 लोग जान गंवा चुके हैं। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने ये जानकारी दी है उधर देहरादून जिले में सोमवार रात एक कार बहने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई थी। देहरादून में ही एक वैज्ञानिक का 12 साल का बेटा उफनाए नाले में बहकर जान गंवा बैठा। एक श्रमिक के बेटे की नहर में गिरने से मौत हो गई।



