#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

देहरादून और नैनीताल राजभवन का नाम अब लोक भवन होगा 

देहरादून: देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवन अब लोक भवन नाम से जाना जाएगा। इसका आधिकारिक आदेश भी सोमवार को हो गया है।

नैनीताल स्थित राजभवन उत्तराखंड के राज्यपाल का आधिकारिक ग्रीष्मकालीन आवास है और यह स्कॉटिश महल की तर्ज पर बनाई गई ब्रिटिश गोथिक वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है। इसे ब्रिटिश काल में उत्तर-पश्चिमी प्रांत के राज्यपाल के ग्रीष्मकालीन निवास के रूप में बनाया गया था, जिसकी नींव 1897 में रखी गई और 1900 में यह बनकर तैयार हुआ। यह परिसर 220 एकड़ में फैला है और इसमें 113 कमरे, एक बगीचा और भारत के सबसे पुराने गोल्फ कोर्स में से एक है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button