उत्तराखंडदुर्घटना

नटराज चौक पर बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, उक्रांद नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत दो की मौत, कई घायल 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पंवार के निधन पर दुख जताया

ऋषिकेश :  नटराज चौक पर रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बेकाबू ट्रक ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेन्द्र सिंह पंवार का निधन हो गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पंवार के निधन पर दुख जताया है।

देर रात साढ़े दस बजे के आसपास की घटना है। भाजपा नेता भगत राम कोठारी के बेटे की शादी थी। नटराज चौक पर एक बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया।

सड़क दुर्घटना में उक्रांद के कद्दावर नेता त्रिवेन्द्र सिंह पंवार और एक देहरादून निवासी गुरजीत सिंह भी घायल हो गए थे। उन्हें घायल अवस्था में एम्स लाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार एम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले के अनुसार नटराज चौक के पास एक शादी थी। उसी में शिरकत करने काफी लोग पहुंचे थे। मुख्य सड़क पर काफी संख्या में गाड़ियां पहुंची थीं। उसी दौरान एक ट्रक आया और सबको रौदता चला गया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घटना में 2 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग घायल बताएं जा रहे है। अभी घायलों की संख्या नही पता चली है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button