उत्तराखंड में कोराना की दस्तक, दो मरीज मिले

देहरादून: देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। इसकी आहट अब उत्तराखंड में सुनाई दे रही है। उत्तराखंड में भी दो ऐसे मरीजों में कोराेना वायरस की पुष्टि हुई है, जो बाहर से आए थे। इसमें से एक महिला मरीज गुजरात की यात्रा करके लाैटी थी। महिला का ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा है। जबकि दूसरी मरीज हाल ही में बेंगलुरू से लाैटी है।
जानकारी के मुताबिक महिला एक चिकित्सक भी है। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाईयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मरीजों में इस तरह के लक्षण मिलने पर उनकी आवश्यक रूप से जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।
उधर, पहाड़ों की रानी मसूरी में दिल्ली, युपी, मुबंई, पंजाब, गुजरात ,हरियाणा सहित देश के विभिन्न कोनों से पर्यटक हर रोज बड़ी संख्या में घूमने आते हैं। इसे देखते हुए उप जिला चिकित्सालय प्रशासन ने कोरोना को लेकर सतर्कता शुरू कर दी है। अस्पताल में कोरोना जांच किट, आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी शुरु कर दी है। लेकिन अस्पताल में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को लेकर अस्पताल प्रशासन के पास कोई सटीक जवाब नहीं है।