विद्युत संविदा कर्मियों को समान वेतन के लिए कट ऑफ डेट बढ़ाए जाने का स्वागत

देहरादून: उत्तराखण्ड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) ने मंत्रिमंडल द्वारा उपनल के माध्यम से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिये जाने के सम्बन्ध में पूर्व में निर्धारित कट ऑफ डेट 12.11.2018 से 15.10.2024 बढ़ाये जाने के निर्णय का स्वागत किया है। साथ ही इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री एवं केबिनेट मंत्रियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
संगठन राज्य सरकार से यह भी मांग करता है कि समान वेतन के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड शासन द्वारा तीन फरवरी 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार जिन विभागों अथवा निगमों द्वारा अनुपालन नहीं किया गया है, ऐसे संस्थानों में शासन के आदेशों का कडाई से अनुपालन कराये जाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए जायें, जिससे उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय के निर्णयों सम्मान हो सके। उत्तराखण्ड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि ने राज्य सरकार से यह भी मांग की कि न्यायालय के आदेशों के अक्षरांश अनुपालन हेतु उपनल के माध्यम से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा विनियमितिकरण नियमावली-2025 के तहत नियमितीकरण के स्पष्ट आदेश जारी किये जाएं।



