#uttarakhand newsउत्तराखंडचारधाम यात्रा

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ धाम में हल्की बारिश

15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थिति सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब में गुरुवार को सीजन पर पहली बर्फबारी हुई

चमोली: सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल श्री हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी से रौनक लौट आई है। गुरुवार सुबह बारिश के साथ हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी हुई। बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हेमकुंड साहिब का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रकृति ने मानो इस पवित्र धाम को अपने ही अंदाज में सजाकर श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी की हो।

बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब पहुंचे सिख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर दर्शन किए और इसके साथ ही सीजन की पहली बर्फबारी का भी आनंद लिया। श्रद्धालुओं का कहना था कि हेमकुंड साहिब जैसे पवित्र धार्मिक स्थल के दर्शन के साथ पहली बर्फबारी देखने का अवसर मिलना उनके लिए विशेष अनुभव है. बर्फ से ढकी चोटियों और गुरुद्वारा परिसर का नजारा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।

 हेमकुंड साहिब की यात्रा ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इन दिनों रोजाना करीब 1500 से 1800 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं. हेमकुंड साहिब के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक फूलों की घाटी भी पहुंच रहे हैं।

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मैनेजर सेवा सिंह ने बताया कि यात्रा सुगम और व्यवस्थित तरीके से चल रही है। 16 सितंबर को 1894 श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब के दर्शन किए। 16 सितंबर तक कुल 3,26,828 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में मत्था टेक चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button