#uttarakhand newsउत्तराखंडछात्र संगठनछात्रसंघ चुनाव

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में हुए छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा

पौड़ी गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में हुए छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणामों में NSUI का दबदबा देखने को मिला। परिणाम घोषित होते ही NSUI कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में अध्यक्ष पद पर NSUI के आयुष थपलियाल ने शानदार जीत दर्ज की। आयुष थपलियाल को 382 वोट, जबकि ABVP की अनिशा को 166 वोट मिले। आयुष थपलियाल ने 216 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की अनीशा विजयी रहीं। उन्हें 343 वोट मिले, जबकि सृष्टि को 188 वोट प्राप्त हुए। अनीशा ने 155 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की‌

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में सचिव पद पर भी NSUI के ऋषभ कुमार ने बाजी मारी। ऋषभ कुमार को 317 वोट, जबकि करण कुमार को 223 वोट मिले. ऋषभ कुमार ने 94 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद NSUI समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

बता दें आज सुबह से ही हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में चहल पहल देखने को मिली। छात्रसंघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट्स काफी उत्साहित दिखे। कैंडिडेट्स भी सुबह से ही मोर्चों पर डट गये थे। सभी छात्र संगठनों ने अपने अपने कैंडिडेट्स की जीत के लिए जी तोड़ मेहनत की। आज वोटिंग वाले दिन भी सभी एड़ी चोटी का जोर लगाते दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button