उत्तराखंडकाम की खबर

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की दी बधाई 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक सद्भाव के साथ ही महिलाओं के प्रति आदर और सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी प्रगति के लिए एक आदर्श समाज के निर्माण में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार भाई-बहन के एक-दूसरे के प्रति स्नेह, विश्वास और कर्त्तव्य का प्रतीक है। हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक परम्पराओं से जुड़े इस पर्व का ऐतिहासिक महत्व भी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है एवं उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। महिलाओं को सशक्त किए बिना हम एक समृद्ध उत्तराखंड की कल्पना पूरी नहीं कर सकते। उन्होंने प्रदेशवासियों से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी प्रगति के लिए एक आदर्श समाज के निर्माण में सहयोगी बनने की भी अपेक्षी की।

महिलाओं को रक्षाबंधन पर निगम की बसों में निशुल्क यात्रा

मुख्यमत्री ने कहा कि आज हर क्षेत्र में हमारी मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। उत्तराखंड विकास में मातृशक्ति की भी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button