उत्तराखंडक्राइम

गौकशी और मांस तस्करी में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

-12 साल बाद चढ़े पुलिस के हत्थे, सहारनपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, दोनों के खिलाफ क्लेमेनटाउन में था मामला दर्ज

-12 साल बाद चढ़े पुलिस के ह दर्ज
देहरादून: देहरादून पुलिस ने गौकशी और अवैध रूप से मांस की तस्करी करने वाले दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये दोनों कुख्यात तस्कर 12 साल से फरार चल रहे थे। इनके खिलाफ क्लेमेंटटाउन थाने में गौवंश संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने 5-5 हजार रुपए का इनाम रखा था। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के गैंगस्टर हैं।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरूद्व देहरादून तथा सहारनपुर में गौवंश संरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता, हत्या के प्रयास, चोरी सहित कई संगीन धाराओ के लगभग डेढ दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्तों के एक साथी को लगभग तीन माह पूर्व दून पुलिस द्वारा क्लेमेंटाउन में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वांछित व इनामी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में थाना क्लेमेंटाउन पर गौकशी, अवैध मांस की तस्करी तथा पशु क्रूरता के सम्बंध में पंजीकृत मुकदमें में विगत 12 वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्त तस्लीम पुत्र हामिद उर्फ मिन्टू, निवासी ग्राम गंदेवडा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर तथा अभियुक्त वजीर पुत्र नजीर निवासी ग्राम गंदेवडा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा पूर्व में लगातार अभियुक्तों के सभ्वावित ठिकानो पर दबीशे दी गई थी। परन्तु अभियुक्त लगातार पुलिस टीम को चकमा देकर फरार चल रहे थे, जिनके विरूद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारण्ट जारी किये गये थे।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्लेेमेंटाउन तथा एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्तो के सम्बंध में सर्विलांस तथा मुखबिर के माध्यम से लगातार जानकारियां एकत्रित की गई। जिस पर अभियुक्तों के कस्बा मंगलौर जनपद हरिद्वार में छुपे होने की सूचना मिली। इस पर तत्काल पुलिस टीम को जनपद हरिद्वार रवाना करते हुए दोनों अभियुक्तों को लंडौरा रोड, कस्बा मंगलौर जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त सहारनपुर के गैंगस्टर हैं, जो लंबे समय से गौकशी तथा अवैध मांस की तस्करी में लिप्त थे, दोनों अभियुक्तों के विरूद्व देहरादून के साथ-साथ सहारनपुर में भी चोरी, अवैध मांस की तस्करी, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संगीन अपराधो के कई अभियोग पंजीकृत है। पूर्व में दून पुलिस द्वारा क्लेमेंटाउन क्षेत्र में हुई मुठभेड के बाद अभियुक्तों के एक साथी फैजान उर्फ फिल्टर को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button