उत्तराखंडसामाजिक संगठन
रोशन धस्माना अध्यक्ष और गजेंद्र भंडारी महासचिव निर्वाचित
मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई

देहरादून: अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी रोशन धस्माना अध्यक्ष और महासचिव पद पर गजेंद्र भंडारी निर्विरोध महासचिव निर्वाचित हुए। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी राज्य की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित होने वाले कौथिग में राज्य की समृद्ध संस्कृति के दर्शन होते हैं। स्थानीय लोक कलाकारों को एक मंच मिलता है। गढ़वाल सभा गढ़वाली साहित्य, बोली, भाषा के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। नई पीढ़ी को अपने संस्कृति, बोली, भाषा से जोड़ने की दिशा में गढ़वाल सभा अहम काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अखिल गढ़वाल सभा को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।