उत्तराखंडपुस्तक समीक्षासंस्कृतिसंस्मरणसाहित्य
शायर नदीम बर्नी, प्रेम साहिल और सुशील उपाध्याय समेत 10 साहित्यकारों को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान
मुख्यमंत्री धामी 21 फरवरी को इन साहित्यकारों को करेंगे पुरस्कृत

शब्द क्रांति लाइव ब्यूरो, देहरादून: उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से शनिवार को वर्ष 2023 के लिए उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान की घोषणा कर दी गई। प्रख्यात शायर नदीम बर्नी, प्रेम साहिल और सुशील उपाध्याय समेत 10 साहित्यकारों को अपनी उत्कृष्ट सेवा के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। उर्दू साहित्य की दीर्घकालीन सेवा के लिए प्रो. उन्वान चिश्ती पुरस्कार नदीम बर्नी को देने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21 फरवरी को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में एक समारोह में इन साहित्यकारों को सम्मानित करेंगे। संस्थान की निदेशक स्वाति भदौरिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथि भाषा मंत्री सुबोध उनियाल होंगे।