#uttarakhand newsउत्तराखंडकार्रवाईक्राइम

विजिलेंस ने सिविल अस्पताल के डॉक्टर को 20 हजार रिश्वत लेते पकड़ा 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकार की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस ने रुड़की सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. आभास सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। डॉक्टर मेडिकल रिपोर्ट बनाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे।

बता दें कि डॉक्टर ने करीब 20 दिन पहले ही रुड़की के सिविल अस्पताल में ज्वॉइन किया था। डॉक्टर की ड्यूटी इमरजेंसी में लगी हुई थी। रिश्वत मांगने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की। जिसके बाद विजिलेंस ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप की कार्रवाई की। डॉक्टर को तय रकम लेते ही विजिलेंस टीम ने दबोच लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button