शहर के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा वेलवेट स्माइल डेंटल क्लिनिक
- निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा और पूर्व राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित ने किया डेंटल क्लिनिक का उदघाटन

देहरादून : सहस्त्रधारा रोड के लोगों को अब दांतों के उपचार के लिए दून अस्पताल या शहर के सुदूर और महंगे अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें बेहतर और सस्ता उपचार राजेश्वर नगर फेज टू में ही मिल सकेगा।
दरअसल, राजेश्वर नगर फेज टू में बुधवार को निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा और पूर्व राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित ने संयुक्त रूप से डेंटल क्लिनिक वेलवेट स्माइल का उद्घाटन किया। इस मौके पर डॉ. रिशिका लोहाच ने बताया कि क्लिनिक में आधुनिक तकनीकी के माध्यम से दांतों की सर्जरी, दांतों की सफाई और प्रत्यारोपण किया जाएगा। इसके अलावा, खोए हुए या टूटे हुए दाँतों को स्थायी रूप से बदलने के लिए इंप्लांट्स लगाए जाएंगे। ये प्रक्रिया न केवल मरीज की मुस्कान को बेहतर बनाती है, बल्कि चबाने की क्षमता को भी बहाल करती है। यही नहीं, त्वचा की विभिन्न समस्याओं जैसे मुंहासे, सोरायसिस और एक्जिमा के भी बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
इससे पहले निवर्तमान मेयर उनियाल ने कहा कि अच्छी सेहत और मुस्कान के लिए सबसे जरूरी है दांत। दांत चेहरे को सुंदरता ही प्रदान नहीं करते, बल्कि सेहत भी ठीक रखते हैं, क्योंकि दांतों के माध्यम से ही खाना पेट में जाता है और यदि दांत खराब होंगे तो कीटाणु भी शरीर में चले जाएंगे, जो सेहत पर बुरा असर डालेंगे। पूर्व राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित ने कहा कि जाने-माने कवि जसवीर सिंह हलधर की बेटी रिशिका का यह क्लिनिक निश्चित रूप से शहर के लोगों की दांत की परेशानी दूर कर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाएगा।
वरिष्ठ कवि श्रीकांत श्री ने कहा कि रिशिका ने अपने पिता की तरह ही शहर के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का बीड़ा उठाया है और वह निश्चित रूप से इसमें सफल होगी। वरिष्ठ कवि जसवीर सिंह हलधर ने कहा कि किसी माता-पिता के लिए इससे बड़ी उपलब्धि और क्या हो सकती है कि उनकी बेटी आत्मनिर्भर बने। इस मौके पर साहित्यकार असीम शुक्ल, शादाब मशहदी, अनिल अग्रवाल, शिवमोहन सिंह, राकेश जैन, अंबर खरबंदा, जगदीश बाबला, मीरा नवेली, अवनीश मलासी, अरूण भट्ट, दर्द गढ़वाली, शिवशंकर कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद थे।