कवियों ने अपनी रचनाओं से किया सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार
- सोसाइटी आफ मिशन 4जी और संस्कार इंटरनेशनल स्कूल की ओर से बद्रीपुर में हुआ कवि सम्मेलन, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी और पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने कवियों को किया सम्मानित

देहरादून: गौ, गंगा, गांव और गायत्री के लिए समर्पित संस्था सोसाइटी आफ मिशन 4जी प्लस की ओर से मंगलवार को बद्रीपुर स्थित संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता सेनानी चौधरी सतेंद्र सिंह की याद में आयोजित इस कवि सम्मेलन में कवियों ने जहां अपनी रचनाओं में सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया, वहीं अमन और भाईचारे का संदेश दिया।
इस दौरान हास्य रस से प्रेरित कविताओं ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।पद्मश्री लीलाधर जगुड़ी की कविता ने श्रोताओं को सोचने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डा. माधुरी बड़थ्वाल ने की, जबकि अवनीश मलासी ने सुंदर संचालन किया।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने बतौर मुख्य अतिथि कवियों की रचनाओं की बेहद सराहना की। उन्होंने कहा कि कवियों ने अपनी रचनाओं से बिखर रहे समाज को सुधारने के लिए बेहतर संदेश दिया। संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक और वरिष्ठ साहित्यकार शालीन सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
इससे पहले कवियों को सम्मानित किया गया, जिनमें सर्वश्री नीरज नैथानी, अतुल शर्मा, मीरा नवेली, नीता कुकरेती, अवनीश मलासी, राकेश चंद्र जुगराण, राजकुमार राज, नीता भंडारी, पंकज बिंदास, विजय प्रकाश रतूड़ी, अंजना कंडवाल नैना, डॉ, उषा झा रेनू, शोभा पांडे, डॉ. राकेश डंगवाल, मास्टर प्रखर, प्रतिभा पाठक, अनुज पुरोहित, आयुष वालिया, हरीश कंडवाल मनखी, प्रिया कायथ, गीतांजलि दत्ता, अनुप्रिया तिवारी, किरन जोशी शामिल थे। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि और पूर्व राज्यमंत्री विश्वास डाबर, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. आरके जैन, डॉ. विजय कुमार आहलूवालिया आदि मौजूद थे।