उत्तराखंडधार्मिकरीति-रिवाजसंस्कृति

कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी 

हरिद्वार : कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है, कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व है और इसे देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है।

    पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा में देव दीपावली के दिन देवता भी मानव के रूप में आकर गंगा स्नान करते हैं। साथ ही यह भी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति गंगा स्नान और दीपदान करता है, वह देवताओं के समान हो जाता है, साथ ही व्यक्ति के यश व समृद्धि बढ़ती है, आज के दिन भगवान विष्णु का जन्मदिन माना जाता है, यह माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने और तुलसी पत्र,चांदी पात्र दान करने मात्र से ही असीम पुण्य का लाभ मिल जाता है, आज के ही दिन भगवान कार्तिकेय ने राक्षसों को हराने के बाद अपनी विजय पताका फहराया था।

  कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर दीपदान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं और जो व्यक्ति स्नान के बाद दीपदान करता है उसे अश्वमेध यज्ञ के समान फल मिलता है और जीवन में चंद्रमा आधारित किसी भी प्रकार का कष्ट चल रहा हो उनसे भी मुक्ति प्राप्त मिलती है, वहीं हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं, एसपी क्राइम पंकज गैरोला का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार की पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र को 9 जोन और 33 सेक्टर में बांटकर पुलिस बलों की तैनाती की गई है, साथ ही ट्रैफिक को लेकर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button